Skip to main content

हिंदी सिनेमा के बारे में कुछ रोचक तथ्य


1 . "दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे" दुनिया की पहली ऐसी फिल्म थी जो सबसे ज्यादा समय तक सिनेमा घर में चली थी| जब फिल्म रिलीज़ हुई तो दर्शकों ने इसे इतना पसंद किया की फिल्म को 1000 सफ्ताह तक सिनेमा घरों में दिखाया गया|
2 . मुगले आजम को तीन भाषओं हिंदी,तमिल और इंग्लिस में बनाया गया था, मगर इसका तमिल और इंग्लिस वर्जन नहीं चला था|
3 . लगान हिंदी सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म थी जिसमे सबसे ज्यादा ब्रिटिश अभिनेताओं को फिल्म में जगह दी गयी थी|
4 . राज कपूर की सुपरहिट फिल्म "मेरा नाम जोकर" में एक की बजाय दो इंटरवल थे|
5 . डिंपल खन्ना 16 साल की थी जब उन्हें फिल्म बॉबी (1973) के लिए राज कुमार के स्टूडियो में बुलाया गया था| इसी दौरान उनकी मुलाकात राजेश खन्ना से हुई, उसी साल दोंनो की शादी हो गयी थी|
6 . फिल्म जगत के इतिहास में ‘LOC: कारगिल’ विश्व की सबसे लम्बी फिल्म है जो की 4 घंटे और 25 मिनट की है|
7 . आलम आरा पहली भारतीय फिल्म थी जिसमे आवाज थी, इससे पहले सारी फिल्में बिना आवाज की होती थी|
8 . फिल्म "कहो ना प्यार है" को 92 अवार्ड मिले थे| इस फिल्म को सबसे ज्यादा केटेगरी में अवार्ड मिलने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम है |
9 . सलमान खान की पांच फिल्मों ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है| ये फिल्में है रेडी, दबंग, बॉडीगॉर्ड, एक था टाइगर और दबंग 2|
.
10 . फिल्म दो आँखे बारह हाथ में लता मंगेशकर द्वारा गाया गया गाना "ऐ मालिक तेरे बन्दे हम" को पाकिस्तानं के स्कूल में स्कूल गान के रूप में गया जाने लगा था|
11 . अमिताभ बच्चन समय के इतने पाबन्द है की वे स्टूडियो में हमेशा समय पर पहुंच जाते है और कई बार तो चौकीदार से भी पहले|
12 . देविका रानी पहली अभिनेत्री थी जिनके पास फिल्म बनाने में स्नातक की डिग्री थी|
13 . 1970 के दशक में रिलीज़ हुई सबसे सफल फिल्म शोले को केवल एक ही पुरष्कार मिला था|
14 . हिंदी सिनेमा में 1899 में सबसे पहले शार्ट फिल्म बनी थी ये फिल्म हॉलीवुड की पहली फिल्म से 11 साल पहले बनी थी|
15 . जब अनिल कपूर फिल्म इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहे थे तब उनके पास घर नहीं था| उन्होंने राज कपूर से उनके गेराज में रहने के लिए जगह मांगी थी|
16 . माई डिअर कुत्तिचथन पहली भारतीय 3D फिल्म थी जो 1984 में आयी थी|
17 . देव आनन्द अपनी फिल्मों का नाम अखबार के शीर्षक में से देख कर रखते थे|
18 . खलनायक फिल्म के एक गाने 'चोली के पीछे' को 42 राजनैतिक पार्टिओ ने विरोध किया था|

Comments

Popular posts from this blog

महात्मा गाँधी और हरिजन उत्थान Mahatma Gandhi and Harijan uplift

  गाँधी जी ने हरिजन उत्थान के लिए अपना बहुमूल्य योगदान दिया। प्रसिद्ध 'पूना समझौते' के बाद गाँधी जी ने अपने आपको पूरी तरह से हरिजनों की सेवा में समर्पित कर दिया। जेल से छूटने के बाद उन्होंने 1932 ई. में 'अखिल भारतीय छुआछूत विरोधी लीग' की स्थापना की। गाँधी जी का कथन अन्य शुद्धि के लिए उपवास के दौरान गाँधी जी ने कहा कि "या तो छुआछूत को जड़ से समाप्त करो या मुझे अपने बीच से हटा दो। यह मेरी अंतरात्मा की पुकार है, चेतना का निर्देश है।" जनवरी 1933 ई. में गाँधी जी ने 'हरिजन' नामक साप्ताहिक पत्र का भी प्रकाशन किया। उन्हें एम.सी. राजा जैसे हरिजनों का समर्थन प्राप्त था। उन्होंने हरिजनों के लिए जगहों के आरक्षण के साथ एक ही निर्वाचक मण्डल की इच्छा ज़ाहिर की। लेकिन अम्बेडकर के नेतृत्व ने इसी स्वीकार नहीं किया। अम्बेडकर ने ऐसी प्रणाली को मानने से इंकार कर दिया, जिनमें हरिजनों को हिन्दू तो कहा जाता था, किन्तु उन्हें अस्पृश्य माना जाता था। पूना समझौता मुख्य लेख : पूना समझौता अनशन के कारण गाँधी जी का स्वास्थ्य काफ़ी तेज़ी से गिरने लगा था। मदन मोहन मालवीय, डॉक्टर राज...

Atmosphere in Hindi ||वायुमंडल की परिभाषा||

वायुमंडल की परिभाषा पृथ्वी के चारों और लिपटा हुआ गैसों का विशाल आवरण (giant cover of gases) जो पृथ्वी का अखंड अंग है और उसे चारों तरफ से घेरे हुए हुए है, वायुमंडल (Atmosphere) कहलाता है. जलवायु वैज्ञानिक क्रिचफिल्ड के अनुसार वायुमंडल अपने वर्तमान स्वरूप में 58 से 50 करोड़ वर्ष पूर्व अर्थात् कैम्ब्रियन युग  (Cambrian era) में आया. वायुमंडल का भार 5.6×10 25  टन है एवं इसके भार का लगभग आधा भाग धरातल से 5500 किमी. की ऊँचाई पर पाया जाता है. आधुनिक अनुसंधानों से स्पष्ट होता है कि वायुमंडल की अंतिम ऊँचाई (विस्तार) 16 हजार कि.मी. से 32 हज़ार किलोमीटर के बीच है. वायुमंडल का 50% भाग इसके 5 1/2 कि.मी. की ऊँचाई तक, 75% भाग 16 कि.मी. के ऊँचाई तक एवं 99% भाग 32 कि.मी. ऊँचाई तक स्थित है. वायुमंडल का संगठन वायुमंडल का संगठन/संघटन (Composition of atmosphere) निम्नलिखित तत्वों से हुआ है  – गैस (Gases) भौतिक दृष्टि से वायुमंडल विभिन्न गैसों का सम्मिश्रण है. 10 प्रमुख गैस वायुमंडल के संगठन/संघटन (atmosphere composition) के सन्दर्भ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं – गैसें ...

गाँधी-इरविन समझौता Gandhi-Irwin Pact

गाँधी-इरविन समझौता 5 मार्च, 1931 ई. को हुआ था। महात्मा गाँधी और लॉर्ड इरविन के मध्य हुए इस समझौते को 'दिल्ली पैक्ट' के नाम से भी जाना जाता है। गाँधी जी ने इस समझौते को बहुत महत्त्व दिया था, जबकि पंडित जवाहर लाल नेहरू और नेताजी सुभाषचन्द्र बोस ने इसकी कड़ी आलोचना की। कांग्रेसी भी इस समझौते से पूरी तरह असंतुष्ट थे, क्योंकि गाँधी जी भारत के युवा क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फाँसी के फंदे से बचा नहीं पाए थे। इरविन का प्रयास लॉर्ड इरविन ने भारत सचिव के सहयोग से इंग्लैण्ड में 12 सितम्बर, 1930 ई. को 'प्रथम गोलमेज सम्मेलन' का आयोजन करने का फैसला किया। कांग्रेस ने अपने आप को इस सम्मेलन से अलग रखने का निर्णय किया। इरविन ने 26 जनवरी, 1931 ई. में गाँधी जी को जेल से रिहा करके देश में शांति व सौहार्द का वातावरण उत्पन्न करने की कोशिश की। तेज़बहादुर सुप्रू एवं जयकर के प्रयासों से गाँधी जी एवं इरविन के मध्य 17 फ़रवरी से दिल्ली में वार्ता प्रारम्भ हुई। 5 मार्च, 1931 ई. को अन्ततः एक समझौते पर हस्ताक्षर हुआ। इस समझौते को "गाँधी-इरविन समझौता' कहा गया। समझौते की श...